फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी ने देखा वाहन चेकिंग का हाल

एसएसपी ने देखा वाहन चेकिंग का हाल

Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने देखा वाहन चेकिंग का हाल
बरेली। उर्स से पहले सुरक्षा बंदोबस्त का निरीक्षण करने और संदिग्ध लोगों के वाहनों की चेकिंग का हाल देखने एसएसपी खुद सड़कों पर निकल पड़े। बाकी अधिकारियों ने भी चौराहों पर मूवमेंट बढ़ा दिया। शहामतगंज चौराहे पर देर रात पुलिस के वाहनों का जमावड़ा लगा था। गुरुवार से शुरू हुए यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग बदस्तूर जारी है। खासकर उर्स से पहले वाहन चेकिंग के बहाने पुलिस खुराफातियों पर शिकंजा कसने के मूड में है। रात करीब 11 बजे एसएसपी मुनिराज जी. भी चेकिंग का हाल देखने निकले। वह चौकी चौराहे पहुंचे और तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार आदि ने भी अलग-अलग चौराहों पर पहुंचकर पुलिस के मूवमेंट का निरीक्षण किया। रात करीब सवा बारह बजे शहर की सभी चीता बाइक, यूपी 100 व अन्य पुलिस वाहनों को शहामतगंज चौराहे पर बुलाकर अधिकारियों ने इस बात की तस्दीक की कि किसी घटनाक्रम के दौरान यह वाहन कितनी देर में मौके पर आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed