फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जगह नहीं बना पाए बरेली के खिलाड़ी

नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जगह नहीं बना पाए बरेली के खिलाड़ी

Sat, 20 Apr 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जगह नहीं बना पाए बरेली के खिलाड़ी
बरेली। जूनियर बालिका फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में इस बार बरेली की कोई खिलाड़ी जगह नहीं बना सकी। पिछले साल एक खिलाड़ी यूपी की टीम में शामिल थी। शुक्रवार को घोषित यूपी गर्ल्स टीम में बरेली की खिलाड़ी को जगह नहीं मिली। बरेली की सना कुरैशी एकमात्र खिलाड़ी आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे कैंप में शामिल थीं।
विज्ञापन

जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 20 अप्रैल से एक मई तक होगी। आगरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो अप्रैल से कैंप चल रहा था। ट्रायल में बरेली की सना कुरैशी, निकिता, रानी कुमारी, आकांक्षा, काजल ने हिस्सा लिया था। इसमें सना कुरैशी का चयन कैंप के लिए हुआ था। पिछले साल बरेली से सना कुरैशी और रानी कुमारी तथा बदायूं की नेहा बी और निकिता ने ट्रायल में हिस्सा लिया था जिसमें सना और नेहा बी का चयन कैंप के लिए हुआ था। सना ने यूपी की टीम में जगह बनाई थी। इस बार सना टीम में जगह बनाने से चूक गईं। शुक्रवार को घोषित टीम की कमान वाराणसी की गुड़िया कुमारी को सौंपी गई है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन के अनुसार नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पूरे साल इंतजार करता है। चयन न होने से खिलाड़ी मायूस न हों। दूसरी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करें।
विज्ञापन


टीम में चयनित खिलाड़ी : सुधा गोस्वामी, प्रिया लखनऊ, कुमारी देवी, उर्वशी शिखरवार, कुमारी प्रियंका आगरा, मेघा दुबे, अंकिता कानपुर, प्रियंका पटेल, नेहा कुमारी, श्वेता, गुड़िया कुमारी, निशा कुमारी, संध्या राय, शिवांगी पटेल, सोनी यादव सभी वाराणसी, श्वेता सिंह मिर्जापुर, संजना गोरखपुर, लकी दीप, आंचल इलाहाबाद, दीपिका पासवान आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed