{"_id":"5b9e97eb867a55013a6c4a30","slug":"201537120235-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा एक्सप्रेस के कोच में आग लगते बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा एक्सप्रेस के कोच में आग लगते बची
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। अप जनसेवा एक्सप्रेस के कोच में रविवार सुबह एक्सल गर्म होने के कारण धुआं उठने से खलबली मच गई। कोच में धुआं भरने पर आननफानन में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। बाद में रोजा जंक्शन पर कोच को ट्रेन से अलग किया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका।
बिहार के बरौनी से अमृतसर जा रही अप 15209 जनसेवा एक्सप्रेस रविवार तड़के करीब पांच बजे रोजा पहुंचने वाली थी। इससे पहले ही एक कोच धुआं भरने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मिहौना के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकने पर सहायक पायलट पवन कुमार ने देखा कि पहिए का एक्सल गर्म होने की वजह से कोच में धुआं भर गया था। ट्रेन को पांच किमी की स्पीड से किसी तरह रोजा स्टेशन पर लाया गया। यहां कोच खाली कराने के बाद ट्रेन से अलग कर डेढ़ घंटे बाद 6:50 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
पहिए का एक्सल गर्म होने की वजह से धुआं उठा था जो कोच में भर गया था। अक्सर एक्सल गर्म होने की वजह से इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। सुरक्षा और संरक्षा को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
-प्रतीक श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर रोजा जंक्शन