{"_id":"5b4ce6714f1c1b46748b538d","slug":"201531766385-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन नरम पड़ा, लेखपालों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन नरम पड़ा, लेखपालों की हड़ताल जारी
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन नरम पड़ा, लेखपालों की हड़ताल जारी
बरेली। लेखपाल संघ की 28 दिन से चली आ रही हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। निलंबन और नोटिस के बाद भी सदर समेत जनपद की सभी छह तहसीलों में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। प्रशासन ने नरम रुख अपनाया और किसी लेखपाल पर कोई कार्रवाई नहीं की। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की मंडल और जनपद शाखा ने लेखपालों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया।
तहसील सदर में लेखपाल संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री भूषण सक्सेना और तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार के नेतृत्व में धरने पर बैठे। लेखपालों ने कहा कि सरकार हड़ताल खत्म कराने के लिए दमनात्मक कार्रवाई न करे। दूसरी ओर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन के मंडल अध्यक्ष और मंडली मंत्री सतीश वार्ष्णेंय और आशीष कुदेशिया ने लेखपालों की हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की। एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी ने बताया कि सरकार हड़ताल खत्म कराने के लिए शासन स्तर पर बातचीत कर रही है। इसलिए अभी प्रशासन ने लेखपालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।