फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंत्री जी की सिफारिश पर बना गर्ल्स डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव अधर में लटका

मंत्री जी की सिफारिश पर बना गर्ल्स डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव अधर में लटका

Wed, 11 Jul 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंत्री जी की सिफारिश पर बना गर्ल्स डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव अधर में लटका
 वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से सुभाष नगर स्थित पुराने बीएसए कार्यालय की जमीन पर गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने का तैयार हुआ प्रस्ताव अधर में लटक गया है। शासन को भेजे प्रस्ताव पर अब तक हरी झंडी नहीं मिल सकी है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कई बार रिमाइंडर भी भेजा चुका हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब सुभाष नगर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनने का ख्वाब पूरा होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

सुभाष नगर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने की मांग काफी समय से चल रही है। कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं। पहले पर्याप्त भूमि न होने के कारण अधिकारी प्रस्ताव भेजने से कतराते रहे। फिर पुराना बीएसए कार्यालय खाली होने से गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनने की उम्मीद जागी। शहर के अंदर गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने के लिए पांच हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होती है, जबकि यहां बीस हजार वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि है। पिछले साल इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की कवायद शुरू हुई। डीएम, उच्च शिक्षा अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने के प्रस्ताव में दिलचस्पी ली और शासन को पत्र भी भेजे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव तैयार होकर शासन को भेजा गया। उसके साथ मंत्री जी के पत्र भी भेजे गए। प्रस्ताव भेजे करीब एक साल हो चुका है, लेकिन शासन की तरफ से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की तरफ से भी कई बार शासन को रिमाइंडर भेजे गए। अब फिर रिमाइंडर भेजने की तैयारी है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि काफी प्रयास के बाद अब गर्ल्स डिग्री कॉलेज का तोहफा मिल जाएगा, फिलहाल वो पूरा होता नहीं दिख रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed