{"_id":"5accf3d34f1c1b813d8b464e","slug":"201523381203-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा से नीली हुआ आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा से नीली हुआ आंबेडकर प्रतिमा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगरैय्या गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का रंग अब भगवा से नीला कर दिया गया। गांव में बनी सुरक्षा समिति अध्यक्ष के कहने पर बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने मंगलवार सुबह पेंटर ले जाकर प्रतिमा को नीले रंग से पुतवा दिया। हालांकि बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रतिमा का रंग गांव की सुरक्षा समिति ने बदलवाया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। बदायूं-बरेली रोड जाम करने की कोशिश की गई थी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर कुंवरगांव थाने के एसओ प्रदीप कुमार यादव ने आगरा से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा मंगाई थी। जोकि भगवा रंग की थी, जिसे स्थापित करने से बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को दिखा दी गई थी। उनकी सहमति से भगवा रंग की प्रतिमा लगाई गई थी। जिसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद बसपाइयों की नींद टूटी। गांव सुरक्षा समिति अध्यक्ष कालीचरन ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का रंग बदलवाने के लिए बसपा जिलाध्यक्ष से कहा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम पेंटर को लेकर दुगरैय्या गांव जा पहुंचे और प्रतिमा को नीले रंग से पुतवा दिया। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का रंग बदलने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के रंग को लेकर किसी को कोई ऐतराज नहीं था। मीडिया में मामला आने के बाद गांव की सुरक्षा समिति के लोगों ने इसका रंग बदलवा दिया।
- हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
सोमवार को मैं बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम से मिला था और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का रंग बदलने के बारे में पूछा था। मंगलवार सुबह जिलाध्यक्ष अपने साथ पेंटर को लेकर आए और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का रंग बदलकर नीला करा दिया।
विज्ञापन
- कालीचरन, अध्यक्ष गांव सुरक्षा समिति