{"_id":"5ab1e0b64f1c1b21578b5bb7","slug":"201521606838-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुता। शादी के एक दिन पहले दूल्हे की पहली पत्नी अपने मायके वालों के साथ पुलिस को लेकर गांव पहुंच गयी। पुलिस की भनक लगते ही दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुता। शादी के एक दिन पहले दूल्हे की पहली पत्नी अपने मायके वालों के साथ पुलिस को लेकर गांव पहुंच गयी। पुलिस की भनक लगते ही दूल्हा
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी
भुता। शादी के एक दिन पहले दूल्हे की पहली पत्नी अपने मायके वालों के साथ पुलिस को लेकर दूसरी शादी होने वाले गांव पहुंच गयी। पुलिस की भनक लगते ही दूल्हा अपने मित्रों के साथ फ रार हो गया। शादी नहीं हो सकी।
गांव ककरा कला के मदनलाल सागर अपने परिवार के साथ पिछले काफ ी समय से हरिद्वार में एक प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। मदनलाल की बेटी सपना (24) भी वहीं नौकरी करती थी। इनके घर के पास सहारनपुर का रहने वाला युवक कमल गुप्ता रहता था। सपना का कमल गुप्ता से प्रेम प्रसंग हो गया। वहीं दोनों ने कोर्ट मैरिज कर मंदिर में शादी कर ली। बाद में मदनलाल को लोक लाज बचाने के लिए अपने पैतृक गांव में शादी समारोह का आयोजन की 20 मार्च को करना था। एक दिन पहले सोमवार को दूल्हा अपने मित्रों के साथ गांव में आ गया। इसकी भनक कमल गुप्ता की पहली पत्नी गीता देवी को लगी तो वह मायके वालों के साथ भुता पुलिस को लेकर ककरा कला गांव में सोमवार को ही देर शाम पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कमल गुप्ता अपने मित्रों के साथ फ रार हो गया। पहली पत्नी गीता देवी ने जब कमल गुप्ता की सच्चाई लड़की के परिजनों को बतायी तो वह सन्न रह गये। पुलिस ने लड़की के पिता को शादी न करने की हिदायत दी । पहली पत्नी गीता देवी के तीन बच्चे भी हैं।