{"_id":"6071f2998ebc3ed9132235e4","slug":"200-plus-corona-infected-bareilly-news-bly443540241","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड पॉजिटिव, आंकड़ा दो सौ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड पॉजिटिव, आंकड़ा दो सौ के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार एकाएक भयावह होने लगी है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर 60 फीसदी की वृद्धि के साथ संक्रमितों की संख्या 203 तक पहुंच गई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया है। सर्विलांस टीमें संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुट गई हैं।
त्योहारों और आयोजनों में बरती गई लापरवाही लोगों के लिए अब आफत बनी है। एहतियात के तमाम सुझावों के बावजूद जमकर हुई भीड़भाड़ और कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी कर की गई खरीदारी अब लोगों को चपेट में ले रही है। अफसरों और चिकित्सकों ने लोगों से खुद ही लॉकडाउन में रहने की अपील की है, ताकि संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सके। शनिवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन की जांच रिपोर्ट में 203 संक्रमित मिले हैं। इनमें सैन्य और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कई बड़े कारोबारी भी शामिल हैं। इनके संपर्क में आए लोगों के अगले चार दिनों में संक्रमित होने की आशंका है। इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने संपर्क में आने वालों को आरटीपीसीआर जांच कराने और रिपोर्ट आने तक घर पर आइसोलेशन के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। अगर निगेटिव आते हैं तो उन्हें कोविड नियमों के पालन कर बचाव का सुझाव दिया है।
बच्चा वार्ड की इंचार्ज भी संक्रमित
जिला अस्पताल बच्चा वार्ड की इंचार्ज के संक्र मित होने की जानकारी से वार्ड में खलबली मच गई। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से वो किसी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गईं थीं। वापस आने पर उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गनीमत रही कि उन्होंने वापस आने के बाद एहतियातन कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर वह होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन
सैन्य और स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी संक्रमितों की सूची में छह सैन्यकर्मी, एडी हेल्थ कार्यालय, विकास भवन, जिला महिला अस्पताल समेत अस्पतालों के पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पॉश कॉलोनी राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, जनकपुरी, ग्रीन पार्क, नार्थ सिटी, कुर्मांचल नगर, सनसिटी विस्तार, सनराइज कॉलोनी, महानगर, रामपुर गार्डन, आवास विकास और अन्य कॉलोनियों में भी में संक्रमित मिले हैं।
इन इलाकों में भी संक्रमण के मामले
संजय नगर, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, पटेल नगर, सुभाषनगर, सैटेलाइट, डेलापीर, मंडल विहार, आंवला, वीर सावरकर नगर, इफको टाउनशिप, अहलादपुर, कोहाड़ापीर, कृष्णानगर, चौधरी तालाब, बिहारीपुर खत्रियान, मुडिया अहमदनगर, मोहल्ला आदर्श नगर, नथपुरा, एकता नगर, कटरा चांद खां, सिकलापुर, सदर बाजार, आजाद नगर, खुशबू इंक्लेव, बसंत बिहार, मदारी गेट आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
शहर और गांवों में 85:15 का अनुपात
संक्रमितों की सूची पर गौर करें तो संक्रमण की रफ्तार गांव की अपेक्षा शहरों में काफी तेज है। शनिवार को गांव में महज 15 फीसदी तो वहीं शहर में 85 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। बता दें कि सीएचसी, पीएचसी समेत गांव में एमएमयू और स्टेटिक टीमें लोगों की सैंपलिंग कर रही हैं लेकिन संक्रमण की तादाद बेहद कम है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।