फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two hundred names in the Bithri Chainpur voter list are suspicious in Bareilly

पंचायत चुनाव: बरेली के बिथरी चैनपुर की मतदाता सूची में 200 नाम संदिग्ध, जांच के आदेश

Tue, 06 Jan 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 02:57 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर की मतदाता सूची में 200 नाम संदिग्ध होने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 70 लोग ऐसे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इनके रोहिंग्या और बांग्लादेशी होने का संदेह जताया है। 

विज्ञापन
two hundred names in the Bithri Chainpur voter list are suspicious in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर तैयार की जा रही मतदाता सूची के पुनरीक्षण में भी बड़े स्तर पर खामियां मिल रही हैं। बिथरी चैनपुर के ओमवीर सिंह ने दावा किया है कि उनकी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में 200 से अधिक नाम संदिग्ध हैं। 70 नामों का उल्लेख करते हुए उनके रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी होने का संदेह जताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता ने बताया कि पुनरीक्षित मतदाता सूची 4,976 वोटरों के नाम हैं। इसमें 70 लोगों निवास आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बिथरी चैनपुर की मतदाता सूची में सारीपुर, नकटिया, उड़ला जागीर, नवाबगंज ब्लॉक के गांव भउआ के लोगों के नाम भी दर्ज हैं। ग्राम पंचायत के नाबालिगों को भी बीएलओ ने मतदाता बना दिया है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बिथरी चैनपुर के बीएलओ मिथलेश का कहना है कि वह बाहर के रहने वाले हैं, इसलिए ग्राम पंचायत के लोगों की पहचान उन्हें नहीं है। घर-घर सर्वे के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सूची तैयार की है। जो आपत्तियां आई हैं, उनका निस्तारण हो रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed