फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 trains cancelled, 10 trips curtailed

Bareilly News: 20 ट्रेनें निरस्त, 10 के फेरों में कटौती

Thu, 20 Nov 2025 03:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
20 trains cancelled, 10 trips curtailed
बरेली। कोहरे के सीजन में दिसंबर से फरवरी तीन माह के लिए बरेली से होकर गुजरने वाली 20 गाड़ियों को निरस्त और 10 ट्रेनों के फेरों में कटौती की जाएगी। निरस्त की जाने वाली गाड़ियों में 50 दिन पहले ही टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। इस कारण बाकी गाड़ियों पर दबाव बढ़ गया है। ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम होने के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

कोहरे के सीजन में नियमित ट्रेनों की औसत रफ्तार में भी कटौती की जाएगी। राजधानी, वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ियों की रफ्तार कम नहीं की जाएगी। कानपुर-काठगोदाम के बीच संचालित होने वाली इकलौती गाड़ी को भी तीन माह के लिए निरस्त किया जाएगा। ऐसे में इस रूट के यात्रियों के सामने समस्या बढ़ जाएगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कटौती संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। इन गाड़ियों में निरस्तीकरण की तारीखों में टिकट बुकिंग पहले ही बंद की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

------
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त-
12207-08 काठगोदाम-जम्मूतवी सात दिसंबर से 24 फरवरी तक, 12209-10 कानपुर-काठगोदाम आठ दिसंबर से 24 फरवरी तक, 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली चार दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14523-24 बरौनी-अंबाला दो दिसंबर से 26 फरवरी तक, 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी सात दिसंबर से 23 फरवरी तक, 14615-16 लालकुआं-अमृतसर छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14617-18 पूर्णिया-अमृतसर तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14630-29 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14541-42 चंडीगढ़-अमृतसर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और 12327-28 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

इन गाड़ियों के फेरों में कटौती-
दिसंबर से फरवरी के बीच 22406-05 आनंद विहार-भागलपुर गरीचरथ सप्ताह में तीन-तीन दिन की बजाय दो-दो दिन, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस सप्ताह के छह दिन, 12317-18 कोलकाता-अमृतसर सप्ताह में दो-दो दिन, 12357-58 कोलकाता-अमृतसर सप्ताह में दो-दो दिन और 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed