{"_id":"5cd7273cbdec22071506816d","slug":"191557604156-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मई को रद्द रहेंगी दुर्गियाना, जनसेवा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मई को रद्द रहेंगी दुर्गियाना, जनसेवा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे अंबाला-सहारनपुर सेक्शन में बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच ब्रिज के पिलर्स की मरम्मत के लिए 19 मई को 15 घंटे का ब्लॉक लेगा। इस दौरान जंक्शन से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को रद्द किया गया है। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर-चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी, जबकि अंबाला की ओर जाने वाली मालगाड़ियां दिल्ली-जालंधर होते हुए लुधियाना से गुजरेंगी।
इंजीनियरिंग अनुभाग 19 मई को बरारा केसरी स्टेशनों के बीच ब्रिज के पिलर्स की मरम्मत करने के लिए सुबह 8.10 से रात 11.05 बजे तक 15 घंटे का ब्लॉक लेगा। इस दौरान अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर से कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस और अमृतसर से सहरसा जननायक एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में) 19 नवंबर को रद्द रहेंगी। 18 मई को लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस 19 मई को सहारनपुर तक जाएगी। वापसी में 19 में सहारनपुर से चलकर लखनऊ की ओर जाएगी। इस दौरान अंबाला जाने वाली मालगाड़ियां दिल्ली जालंधर होते हुए लुधियाना होते हुए गुजरेंगी।