{"_id":"5cd3189ebdec2207657b8cce","slug":"191557338270-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली के गांव पैना सुंदरनगर में बुधवार को गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज से लगी आग में एक महिला की मौत हो गई। 12 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है।
गांव में सतीश की बेटी अलका की शादी थी। मंगलवार रात बरात आई थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बरात विदा कर दी गई। कुछ रिश्तेदार रुके हुए थे। करीब 12 बजे सतीश की पत्नी आशा देवी रिश्तेदारों के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग विकराल हो गई।
आग की चपेट में आने से आशा देवी, बेटा अंकित (22), शालिनी (12), नीलू (14), रिश्तेदार मोहम्मदी निवासी रविंद्र, जितेंद्र , दिलापरपुर थाना सेहरामऊ की रेखा पत्नी अरविंद, पुवायां के धरमंगदापुर की सोनी पत्नी प्रकाश, सौरभ, रामश्री पत्नी बहादुर लाल, शोभित और हरीओम झुलस गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया। आशा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि आग लगने की वजह सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने की बात सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। झुलसे लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।