{"_id":"5c895ccbbdec2214107d0190","slug":"191552506059-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट वोटर आईडी के लिए करें आवेदन, हाथोंहाथ मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेट वोटर आईडी के लिए करें आवेदन, हाथोंहाथ मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डुप्लीकेट वोटर आईडी बनाने की दो सालों से ठप पड़ी व्यवस्था लोकसभा चुनाव से ऐन पहले फिर शुरू की गई है। जल्द ही मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय से हाथोंहाथ डुप्लीकेट वोटर आईडी मिलनी शुरू हो जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बरेली समेत सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर डुप्लीकेट वोटर आईडी की प्रिंटिंग और वितरण का इंतजाम कर दिया गया है। बरेली मंडल में यह काम मद्रास सिक्योरिटी प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। यह फर्म मंडल के चारों जिलों में मतदाताओं के डुप्लीकेट परिचय पत्र बनाएगी।
विधानसभा चुनाव के बाद से ही डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र बनाने का काम बंद पड़ा है। इस वजह से हजारों लोगों को आवेदन करने के बाद भी डुप्लीकेट वोटर आईडी नहीं मिल पा रही थी। नए बने कार्ड भी बीएलओ और तहसीलदारों की लापरवाही से लोगों तक नहीं पहुंच पाए हैं। इसी तरह वोटर आईडी में संशोधन के मामले लटके हुए हैं। लोगों को यह तक पता नहीं लग पा रहा है कि उनके आवेदन पर वोटर आईडी में संशोधन हुआ भी है या नहीं। चूंकि वोटर लिस्ट में सिर्फ नाम-पता दर्ज होता हैं जबकि वोटर आईडी पर अन्य जानकारियां भी दर्ज होतीं हैं, इसलिए लोगों को दिक्कत हो रही है।
दो साल से भी ज्यादा समय से डुप्लीकेट वोटर आईडी न बनने से हजारों लोग मतदान से वंचित रह जाने की आशंका के चलते इसकी शिकायतें लगातार निर्वाचन विभाग तक पहुंच रही थीं। इसके बाद अब प्रदेश भर में डुप्लीकेट वोटर आईडी उपलब्ध कराने के लिए इंतजाम किए गए हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलों में तत्काल यह काम शुरू कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वे तत्काल कंपनी से यह काम शुरू कराएं ताकि जिससे डुप्लीकेट अथवा संशोधित वोटर आईडी लोगों को मिल सकें। निर्वाचन कार्यालय ने सभी जिलों में कंपनी के आपरेटरों के नाम भी जारी कर दिए हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल यह व्यवस्था शुरू कराने को कहा है।
ये हैं ऑपरेटर और उनके फोन नंबर
बरेली- सोनू कुमार 9997923576
पीलीभीत- नितिन कुमार 9045071868
शाहजहांपुर- आलम 8267891918
मतदान में होगी आसानी
भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाता पर्ची को वोटर आईडी का दर्जा देने पर पाबंदी लगा दी है। माना जा रहा है कि अगर वोटर आईडी उपलब्ध न हुई तो इससे हजारों लोग मतदान से वंचित रह सकते हैं। इसी कारण युद्धस्तर पर डुप्लीकेट वोटर आईडी बनाने का काम शुरू कराया गया है। हालांकि आयोग ने कई अन्य विकल्प भी दिए हैं।