फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल से तीन दिन तक झेलिए हवा और बारिश

आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल से तीन दिन तक झेलिए हवा और बारिश

Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल से तीन दिन तक झेलिए हवा और बारिश
बरेली। आज तो आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिलेगी। हालांकि पहाड़ों की बर्फीली हवा से धूप की तीव्रता कम रहेगी। मगर, कल यानी दो से चार मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। तीन दिन तक हल्की मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं फिर ओलावृष्टि हो सकती है। बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं। इसके बाद पांच मार्च से ही मौसम खुलेगा। फिर चटक धूप खिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक बर्फीली हवाएं चलीं। इससे धूप की तीव्रता कम रही। बाहर निकलने वाले यात्रियों को हाड़ कंपकंपाती सर्दी का अहसास पूरे दिन होता रहा। दिन का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम था। शुक्रवार को भी बर्फीली हवाएं चलेंगी, लेकिन आसमान साफ रहेगा। धूप की तीव्रता कम रहेगी। मगर, शनिवार से सोमवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की और मध्यम बारिश होेगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दो से चार मार्च तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। सर्दी की सीजन में 10 वीं बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम की दिशा से बर्फीली हवाएं चलेंगी और हल्की मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। इससे सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। सूर्य बादलों की ओट में रहेंगे। कभी-कभी बादलों से सूर्य निकलेंगे तो धूप की तीव्रता कम होगी। पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय रहा तो 25 से 40 एमएल तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed