{"_id":"5c2f6509bdec22569b2f08a3","slug":"191546609929-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगी लखीमपुर लॉंगेस्ट स्पीच मैराथन की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगी लखीमपुर लॉंगेस्ट स्पीच मैराथन की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से होगी लखीमपुर लॉंगेस्ट स्पीच मैराथन की शुरुआत
लखीमपुर खीरी। सौ घंटे तक लगातार भाषण देने का वर्ल्ड रिकार्ड बनने की आज से शुरुआत होगी। शुक्रवार को इस संबंध में तैयारियों के लिए एक मैरिज हाल में बैठक हुई। इसमें गोला निवासी यतीश चंद्र शुक्ला को प्रबुद्ध जनों ने आशीर्वाद दिया। यतीश ने बताया कि शहर के एक मैरिज हॉल में शनिवार से विश्व रिकार्ड बनाने का आगाज होगा जो नौ जनवरी तक चलेगा। इस बीच 70 से अधिक विषयों पर भाषण देकर लॉंगेस्ट स्पीच का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से है। इसमें गोल्डन बुक के राकेश वैद्य जज के रूप में मौजूद रहेंगे। इसका 130 देशों में ऑनलाइन प्रसारण होगा। वाईडी कॉलेज के एनएसएस संयोजक डॉ. सुभाष चंद्रा के मार्गदर्शन में सौ सदस्यीय टीम गठित हुई है। बैठक में फ्रैंड्स फॉर एवर के राजपाल सिंह, यूसुफ अली अंसारी, राहुल टंडन आदि मौजूद रहे।
80 जजों का पैनल रखेगा नजर
यतीश द्वार बनाए जाने वाले वर्ल्ड रिकार्ड पर तीन-तीन घंटे के क्रम में दो जज नजर रखेंगे। इसके लिए शहर के डिग्री कॉलेज, विद्यालय एवं विशिष्ट व्यक्तियों को नियुक्त किया गया है, जो गिनीज बुक और गोल्डन बुक के नियमों का पालन कराएंगे।