फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अगले साल जनवरी से दिसंबर तक चलेगा राष्ट्रीव्यापी सर्वेक्षण

अगले साल जनवरी से दिसंबर तक चलेगा राष्ट्रीव्यापी सर्वेक्षण

Fri, 21 Dec 2018 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अगले साल जनवरी से दिसंबर तक चलेगा राष्ट्रीव्यापी सर्वेक्षण
बरेली। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन चल रहे राष्ट्रीय सर्वेक्षण के प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन अगले साल चलने वाले राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर स्थित एक होटल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक वीपी सिंह ने कहा कि किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति पर आकलन और ऋण निवेश पर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण पहली जनवरी से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2019 तक चलेगा। इसमें केंद्रीय 5946 केंद्रीय प्रतिदर्श ग्रामीण और 4004 नगरीय समेत कुल 9950 प्रतिदर्श हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश में 1180 केंद्रीय और इतने ही राज्य कर्मचारी सर्वेक्षण में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न प्रतिभागी छह समूहों में भोजीपुरा के अभयपुर गांव में गए और वहां किसान परिवारों से मिलकर उनकी आर्थिक स्थिति का आकलन कर सूचनाओं का संग्रहण किया। भ्रमण के बाद अनुभवों पर आधारित फीड बैक सत्र का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अफसर और कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक सुस्मित समेत वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed