{"_id":"5c080de2bdec2241754a2f4c","slug":"191544031714-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे हुए छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे हुए छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका आज
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेशनल कोर्स के छूटे हुए छात्रों को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आखिरी मौका दिया है। छात्र गुरुवार को परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। उनके लिए फॉर्म भरने का यह आखिरी मौका है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम फाइनेंस, एमलिब समेत सभी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं आठ दिसंबर से होने वाली हैं। एलएलएम और विश्वविद्यालय कैंपस की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। कॉलेजों की लापरवाही के कारण तमाम छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए। पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका था, लेकिन तमाम छात्रों ने विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि उनके फार्म नहीं भरे गए हैं। विश्वविद्यालय ने इन छात्रों को राहत देते हुए एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ गुुरुवार तक फॉर्म भरने का मौका दिया है। गुरुवार को ही फॉर्म कॉलेजों में जमा होंगे। कॉलेजों को उसी दिन फॉर्म सत्यापित करने होंगे। आठ दिसंबर तक फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा होंगे।
प्रोफेशनल कोर्स के एडमिट कार्ड जारी
विश्वविद्यालय ने आठ दिसंबर से होने वाली प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।