फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आसमान में धूल के कण जमने से अंधेरे जैसा नजारा

आसमान में धूल के कण जमने से अंधेरे जैसा नजारा

Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आसमान में धूल के कण जमने से अंधेरे जैसा नजारा
फोटो-- भानु
विज्ञापन

धूल की परतों ने रोका किरणों का रास्ता
दिनभर बादलों का भ्रम, पारा गिरा, गर्मी से हल्की राहत, उमस बरकरार
- 20 जून से पहले बारिश होने के आसार न के बराबर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बीते दो दिनों से वायुमंडल में बनी धूल की लेयर ने सूरज की किरणों का रास्ता रोक दिया है। दिनभर बादलों का भ्रम रहता है। शनिवार को दिन में हल्की हवा चलने और धूप की तीव्रता कम होने से गर्मी से हल्की राहत है, लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 जून से पहले बारिश होने के आसार न के बराबर हैं।

शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम अभी तीन से चार दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। आसमान में धूल के कणों की लेयर बनने से बादल छाए रहने जैसा दिखेगा, लेकिन बारिश नहीं होगी। हालांकि एक या दो दिन में तापमान बढ़ने से उमस कम और गर्मी अधिक पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आसमान में धूल के कणों की लेयर बनने से दिन में अंधेरे जैसा माहौल दिख रहा है। यह अभी दो से तीन दिन ऐसा ही दिखेगा। लोकल सिस्टम की वजह से हल्की बूंदाबांदी या बारिश हुई तो धूल के कण छंट जाएंगे। 18 जून से आसमान साफ हो सकता है। ऐसे में 21 जून तक बारिश की कोई संभावना नहीं होगी। 17 से 22 जून तक न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed