फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेनों में मनाई ईद, तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेनें घंटो लेट

ट्रेनों में मनाई ईद, तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेनें घंटो लेट

Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में मनाई ईद, तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेनें घंटो लेट
फोटो
विज्ञापन

ट्रेनें घंटों लेट,
ब्लॉक और कॉशन में अटककर रह गई ईद स्पेशल
ईद पर घर लौट रहे लोग ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के
बरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते ईद पर घर जाने को निकले सैकड़ों लोग किधर के भी नहीं रहे। ट्रेन न मिलने से परेशान लोगों ने स्टेशन मास्टर के दफ्तर में शोरशराबा शुरु किया तो उन्होंने ट्रेनों की देरी का ठीकरा रेलवे कंट्रोल पर फोड़कर छुटकारा पा लिया। रेलवे वैसे ईद स्पेशल भी चलाता है, लेकिन रूटीन ट्रेनों का हाल खराब होने के कारण ईद स्पेशल भी नहीं चल पाई।

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग अव्यवस्थित तरीके से जर्जर लाइनें बदल रहा है। कहीं काशन तो कहीं ब्लाक में ट्रेनें अटक रही हैं। कहीं सुपर फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को गुजारा जा रहा है। सवारी गाड़ियां घंटों देरी से जंक्शन पहुंच रहीं हैं। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। शाम सात बजे चांद का दीदार होते ही लोग घर जाने के लिए जंक्शन पर उमड़े तो पता चला कि ट्रेनें घंटों लेट है। इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। वह स्टेशन मास्टर आफिस पहुंचते तो उन्होंने रेलवे कंट्रोल को ट्रेन चलाने का जिम्मेदार बता दिया। रूटीन की ट्रेनें घंटो लेट चलने से इस बार ईद स्पेशल भी नहीं चली। शुक्रवार को जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 31 घंटे लेट जंक्शन पर पहुंची, जबकि यह ट्रेन दो दिन पहले देर से चलने के कारण कैंसिल हो चुकी है। इसके अलावा दून एक्सप्रेस नौ, अमरनाथ 14, पदमावत नौ, हरिहर एक्सप्रेस दस, वाराणसी बरेली आठ, पंजाब मेल 16, हावड़ा (डाउन)12 घंटे और जननायक दस, जलियांवाला छह और हरिद्वार-इलाहाबाद पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed