{"_id":"5b01d35f4f1c1b2b118b5169","slug":"191526846303-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकमत्ता सरोवर में डूबे बच्चों के परिजन को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकमत्ता सरोवर में डूबे बच्चों के परिजन को मिलेगी मदद
Updated Mon, 21 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा (मॉडल टाउन) में सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी की सभा हुई। इसमें मंगलवार को नानकमत्ता साहिब के सरोवर में डूबे दो बच्चों की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। साथ ही सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह बख्शी और महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा ने बताया कि संगत के निर्णय के अनुसार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता सिख रिलीफ फंड से दी जाएगी। यह मदद 24 मई को होने वाली अंतिम अरदास में दी जाएगी। साथ ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार एवं नानकमत्ता प्रबंध कमेटी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की जाएगी। साथ ही इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नानकमत्ता कमेटी को भी लिखा जाएगा। इस अवसर पर संगत ने पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।