{"_id":"5af8338c4f1c1be9408b4fd9","slug":"191526215564-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मई से चलेगी साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मई से चलेगी साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 14 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने दरभंगा-जालंधर सिटी-दरभंगा (22551/22552) साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। इस गाड़ी का शुभारंभ 15 मई को दरभंगा से 02551 दरभंगा-जालंधर सिटी विशेष गाड़ी के रूप में किया जाएगा। इसके बाद नियमित संचालन दरभंगा से 19 मई (प्रत्येक शनिवार) को और जालंधर सिटी से 20 मई (प्रत्येक रविवार) को किया जाएगा। अभी तक इस रूट पर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, कामाख्या श्रीवैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस ही संचालित हो रही हैं।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक शनिवार को 03.25 बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, सीतापुर कैंट होते हुए बरेली पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, लक्सर, लुधियाना के रास्ते जालंधर सिटी 05.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में जालंधर सिटी-दरभंगा (22552) साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस जालंधर सिटी से प्रत्येक रविवार को 10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दरभंगा 11.30 बजे पहुंचेगी। अधिकारियों के मुताबिक इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 16 और जनरेटर यान के दो कोचों सहित कुल 18 कोच होंगे। 15 मई को उद्घाटन होने पर विशेष गाड़ी संख्या 02551 दरभंगा से 15 बजे प्रस्थान कर जालंधर सिटी 17.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में विशेेष गाड़ी संख्या 02252 जालंधर सिटी से 19.10 बजे प्रस्थान कर दरभंगा 23.55 बजे पहुंचेगी।