{"_id":"69efd8e1a6a45c99080bbb44","slug":"19-students-of-rohilkhand-university-got-internship-27-students-reached-the-next-stage-bareilly-news-c-4-bly1053-873339-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 19 छात्रों को मिली इंटर्नशिप, अगले चरण में पहुंचे 27 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 19 छात्रों को मिली इंटर्नशिप, अगले चरण में पहुंचे 27 विद्यार्थी
Tue, 28 Apr 2026 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) विभाग के छात्रों ने हाल ही में आयोजित इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन हुआ। इसमें 19 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है, जबकि 27 छात्र अगले साक्षात्कार दौर के लिए चुने गए हैं।
सॉफ्टप्रो इंडिया, नोएडा की ओर से आयोजित ड्राइव में 10 छात्रों का चयन किया गया। ये छात्र बीटेक द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा एमसीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के हैं। लिखित परीक्षा 17 मार्च को हुई थी। कंपनी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी याशी अस्थाना और मानव संसाधन प्रबंधक अक्षत पाठक उपस्थित रहे। फरवरी में प्रोडेस्क आईटी, नोएडा ने पांच छात्रों को फ्रंट एंड डेवलपर और मानव संसाधन कार्यकारी के रूप में चुना, जबकि चार छात्रों को फुल स्टैक डेवलपर और मानव संसाधन इंटर्न के अवसर मिले।
कार्यशाला और ऑनलाइन परीक्षा में 102 ने किया प्रतिभाग-
सीएसआईटी विभाग ने 24 अप्रैल को डिजिटेक इनोवेशन्स (टिशा कंसल्टेंट की इकाई) की टीम के साथ एक इंटर्नशिप ड्राइव आयोजित की। इसके बाद टीम ने एयर जेस्चर टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला और ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की, जिसमें 102 छात्रों ने भाग लिया और शीर्ष 27 छात्रों को साक्षात्कार दौर के लिए चुना गया।