फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   19 AC buses will run from two depots of the region

Bareilly News: परिक्षेत्र के दो डिपो से 19 एसी बसें भरेंगी रफ्तार

Mon, 19 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
19 AC buses will run from two depots of the region
बरेली। परिक्षेत्र के दो डिपो से 19 नई एसी बसें इस माह के अंत तक रफ्तार भरेंगी। शासन और परिवहन निगम से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। इन नई बसों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी। जिन राज्यों में एसी बसों के परमिट कम हैं, वहां के लिए इसे बढ़वाने की कवायद भी परिवहन निगम ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के दो बस अड्डों से रोज 30 हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। भीषण गर्मी में कई रूटों पर यात्रियों एसी बसें नहीं मिलतीं। इसी के मद्देनजर शासन की ओर से परिक्षेत्र को 19 नई एसी बसें मिलेंगी। इनमें से 12 का संचालन बरेली डिपो से और सात का संचालन रुहेलखंड डिपो से किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक जयपुर, अजमेर और खाटूश्याम रूट पर साधारण बसों का संचालन हो रहा है। इस मार्ग के लिए रुहेलखंड डिपो के पास एक एसी बस का परमिट है, लेकिन बसों की कमी के कारण अभी तक सेवा शुरू नहीं हो सकी है। सबसे पहले इसी रूट पर एसी बस का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसी परमिट बढ़वाने की कवायद

दरअसल, रुहेलखंड और बरेली डिपो के पास देहरादून और जयपुर सहित कई रूटों पर एसी गाड़ियों का एक-एक परमिट है। कुछ मार्गों पर एक भी एसी परमिट नहीं है। अब विभाग ने दूसरे राज्यों के लिए एसी बसों के परमिट बढ़वाने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें जयपुर, अजमेर, खाटूश्याम, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की रूट शामिल हैं। संवाद


--

इस माह के अंत तक 19 एसी बसें मिल जाएंगी। इनका मेंटेंनेंस भी कंपनी ही करेगी। कई मार्गों पर एक-एक एसी बस संचालन के लिए परमिट है। इन्हीं रूटों पर नई एसी बसों का संचालन किया जाएगा। - अरुण कुमार वाजपेयी, एआरएम, रुहेलखंड डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed