{"_id":"5cd7264ebdec2207284202b9","slug":"181557603918-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली वालो ! एक नहीं.. दो नुमाइश का लुत्फ उठाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली वालो ! एक नहीं.. दो नुमाइश का लुत्फ उठाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीआईसी ग्राउंड पर नुमाइश को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया हा। प्रशासन दोनों लोगों को नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही ग्राउंड पर प्रदर्शनी लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
इस मैदान पर 20 मई से प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रशासन ने दिल्ली के इस्लाम नाम के एक व्यक्ति को अनुमति दे दी थी। इसके बाद भाजपा नेता विशाल सिंह ने विरोध किया। उनका कहना था कि जीआईसी मैदान पर प्रदर्शनी लगाने के लिए उन्होंने भी सारी औपचारिकता पूरी की थी, लेकिन प्रशासन ने जान बूझकर केवल इस्लाम को ही अनुमति दी। नुमाइश लगाने को लेकर उपजे विवाद के बाद अधिकारियों के सामने यह दिक्कत हो गई कि एक ग्राउंड पर दो लोगों को नुमाइश लगाने की अनुमति किस आधार पर दी जाए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने जीआईसी के प्रिंसिपल सहित पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी कि क्या एक मैदान पर दो लोगों को नुमाइश लगाने की अनुमति दी जा सकती है। प्रधानाचार्य सहित संबंधित विभागों से एनओसी आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से दोनों ही लोगों को प्रदर्शनी लगाने की मंजूरी दे दी गई।