{"_id":"5ccb4b0fbdec22076d2041e1","slug":"181556826895-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ने लगीं राज्यरानी और वाराणसी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ने लगीं राज्यरानी और वाराणसी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 15 दिसंबर से रद्द चल रहीं राज्यरानी और वाराणसी एक्सप्रेस का गुरुवार से संचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि साढ़े चार महीने के बाद चलीं ये दोनों ट्रेनें एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंची। लेकिन ट्रेनें चलने से डेली यात्रियों को काफी राहत मिली है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो गया है। ये ट्रेन 11.15 बजे जंक्शन पहुंची।
बृहस्पतिवार को लखनऊ से राज्यरानी एक्सप्रेस से एक घंटा देरी से शाम साढ़े सात बजे जंक्शन पहुंची। ट्रेन को आने पर यात्रियों में खासी उत्सुकता रही। दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन मेरठ को रवाना हो गई। शुक्रवार से यह ट्रेन नियत समय सुबह 9.10 बजे मेरठ से जंक्शन पहुंचकर लखनऊ रवाना होगी। ट्रेन चलने से सबसे ज्यादा राहत डेली पैसेंजरों को मिली है। साढ़े चार महीने से सुबह किसान और पंजाब मेल के अलावा शाहजहांपुर, रामपुर और मुरादाबाद जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। यह तीनों ट्रेनें भी देरी से जंक्शन पहुंचती थी। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस भी गुरुवार को तीन बजे जंक्शन पहुंची और नियत समय 4.05 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना हो गई। वाराणसी एक्सप्रेस के चलने से रसुइया, टिसुआ, बंथरा, रामप्रसाद बिस्मिल, टोडरपुर, करना, मसीत, उमरताली, रहीमाबाद, काकोरी समेत कई छोटे स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद में हरिहरनाथ एक्सप्रेस, सियालदह आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस के चलने का कोई मेसेज नहीं आया है। गौरतलब है कि रेलवे ने 15 दिसंबर 2018 से एक दर्जन ट्रेनों को कोहरे और ठंड के चलते रद किया था। फरवरी से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया था।
पंजाब मेल दस और अर्चना छह घंटे देरी से पहुंची
बरेली। अब न कोहरा है और न ब्लाक, फिर भी ट्रेनें घंटो देरी से जंक्शन पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को अमृतसर से हावड़ा पंजाब मेल 11 और जम्मूतवी से राजेंद्र नगर (पटना) अर्चना एक्सप्रेस छह घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। पंजाब मेल सुबह 6.30 और अर्चना सुबह 8.30 बजे जंक्शन पहुंचती थी। जबकि सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, गुवाहाटी एक्सप्रेस आधा घंटासमेत कई ट्रेनें एक देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
गुवाहाटी एक्सप्रेस में बच्चे की तबीयत खराब
बरेली। अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस में डेढ़ साल के बच्चे की गर्मी के कारण तबीयत खराब हो गई। रेलवे कंट्रोल से मेसेज पहुंचने के बाद रेलवे डाक्टर ने बच्चे को दवाई दी। लालगढ़ से गुवाहाटी जा रही एस-6 में दिल्ली जा रहे पंकज शर्मा के डेढ़ साल के बच्चे को लू लग गई। ट्रेन में उसकी हालत बिगड़ी तो उन्होंने टीटीई को बताया। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद से जंक्शन पर मेसेज आने के बाद रेलवे के डॉ. वेदप्रकाश ने बच्चे को दवा दी।