{"_id":"5c880e5cbdec22145f538886","slug":"181552420444-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर में उतरा मालगाड़ी का वैगन, खड़ी हो गई ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर में उतरा मालगाड़ी का वैगन, खड़ी हो गई ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लक्सर और रायसी स्टेशनों के बीच सांड़ टकराने से मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया जिससे अप लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। देर रात तक इंजीनियरिंग टीम पटरी को दुरुस्त करने में जुटी रही। मंगलवार शाम सहारनपुर जा रही मालगाड़ी का एक वैगमन रायसी और लक्सर के बीच पटरी से उतर गया। अचानक सांड़ आने के कारण चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो ट्रेन एक किमी दूर जाकर रुकी। इस दौरान इंजन के पीछे का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे सहारनपुर जाने वाली कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल समेत छह से अधिक ट्रेनों का रूट बाधित रहा। डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि देर रात तक रेल यातायात बहाल होने की संभावना है। दूसरी ओर
बंथरा और शाहजहांपुर के बीच सुबह लांग हाल मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक से चिंगारी निकली को चालक ने इमरजेंसी ब्र्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ब्रेक ठीक किए गए। एक घंटे बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई। अमृतसर हावड़ा मेल एक घंटे बीस मिनट, जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 35 मिनट, अमृतसर सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस चालीस मिनट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा और दो मालगाड़ियां एक- एक घंटे बीच में ही रुकी रहीं। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद जहां तहां रोकी गई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।