{"_id":"5c857550bdec22146d706746","slug":"181552250192-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में उड़ान अब आम आदमी के लिए भी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में उड़ान अब आम आदमी के लिए भी आसान
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को इस दावे पर अपनी मुहर लगा दी कि बरेली में जल्द ही लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा का लाभ मिलेगा। बरेली आए बगैर ही उन्होंने यहां सिविल एन्क्लेव के उद्घाटन की रस्मअदायगी के बाद मोबाइल फोन पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी का हवाई जहाज में बैठने का सपना पूरा किया है। लोगों को किफायती किराये में हवाई यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई है।
रविवार सुबह दस बजे बरेली सिविल एन्क्लेव का औपचारिक उद्घाटन हुआ। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर देश भर में क्षेत्रीय संपर्क योजना में लागू हुई है। उन्होंने कहा कि हम नई सोच और नया भारत के तहत काम कर रहे हैं। बरेली वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि सिविल एन्क्लेव उनके लिए उपहार है। जल्द यहां से हवाई यात्रा भी शुरू हो जाएगी। सूबे के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सभी मंडल मुख्यालयों को हवाई सेवा के माध्यम से राजधानी से जोड़ा जाना है। उन्होंने सपा-बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट और योजनाओं में घपले करने वाली इन सरकारों ने कभी प्रदेशवासियों की सुविधाओं के बारे में नहीं सोचा। भाजपा सरकार ने सिर्फ 11 महीने में प्रयागराज हवाई अड्डा बनवाकर महाकुंभ कराया। इससे विदेशी लोग भी कुंभ में आसानी से पहुंचे। हिंडन में नौ महीने में हवाई अड्डा तैयार हो गया। कंपनियां भी अब उत्साह दिखा रही हैं। हाल ही में 25 शहरों से हवाई सेवा शुरू करने को निविदाएं मांगी थीं, इनमें से नौ स्थान यूपी से चुने गए हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि बरेली से हवाई सेवा शुरू होना ऐतिहासिक है। मोदी जी ने यह उपहार दिया है मगर इसका श्रेय सभी प्रतिनिधियों को भी जाता है। विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग सूर्यपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक केसर सिंह, डीसी वर्मा और बहोरनलाल मौर्य ने भी उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया।