फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तीन दिन बादलों की ओट में रहेंगे सूर्य, बारिश के भी आसार

तीन दिन बादलों की ओट में रहेंगे सूर्य, बारिश के भी आसार

Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बादलों की ओट में रहेंगे सूर्य, बारिश के भी आसार
बरेली। तीन दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी उबर भी नहीं पाए थे कि देश के उत्तरी हिस्से में आधी रात के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया। इसका असर तीन दिन रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी तीन दिन तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शीत लहर का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री नीचे चले जाने से ठंड ने एक बार फिर से वापसी कर ली। पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है, इसलिए उत्तर-पूरब की हवा बर्फीली हो रही है। अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम था। शनिवार यानी आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा का रुख एक बार फिर बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरेगी। उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सूर्य दिन में बादलों की ओट में छिपे रहेंगे। दिन में थोड़ी बहुत देर के लिए धूप निकल सकती है, लेकिन तीव्रता कम रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दो से चार मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव दिखेगा। उत्तर-पूरब दिशा से हवा चलेगी। पांच मार्च से आसमान साफ रहेगा, मगर पहाड़ों की बर्फ पिघलने से बर्फीली हवाएं चलेंगी। ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed