{"_id":"5c7441e7bdec227386332c06","slug":"181551122919-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस लेन बनाने के दबाव के बीच फिर हुआ चिट्ठी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस लेन बनाने के दबाव के बीच फिर हुआ चिट्ठी का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लालफाटक पर सर्विस लेन बनाने के लिए एक बार फिर सेतु निगम और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के बीच चिट्ठी फिर दौड़ लगाने लगी है। यातायात के अधिकारियों ने बदायूं की तरफ वाहनों को जाने देने के लिए रास्ता देेने का दबाव बनाया है। जबकि दिक्कत यह आ रही है कि पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट न होने से सर्विस लेन बनाने का काम नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर डीपीएम ने एक बार फिर पावर कारपोरेशन के एक्सईएन को पत्र भेज है।
लालफाटक ओवरब्रिज का काम चलने से वहां सुबह आठ से रात आठ बजे तक रोडवेज बसों का संचालन बंद है। यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने सेतु निगम पर यह दबाव बनाया है कि बदायूं के लिए कम के कम वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था करा दी गई है। इसे लेकर अड़ंगा यह लग रहा है कि पावर कारपोरेशन के अधिकारी सर्विस लेन इसलिए नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि यहां बिजली के खंभे नहीं हटाए जा पा रहे हैं। इसके अलावा यहां एक छोटा मंदिर भी स्थानांतरित किया जाना है। सेतु निगम के अधिकारी करीब छह माह से इसके लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के बीच पत्राचार कर रहे हैं लेकिन इसका कोई नतीजा अब तक नहीं निकल सका है। जबकि इस रोड पर वन-वे ट्रैफिक चालू करने के लिए सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने पावर कारपोरेशन को रिमाइंडर भेजा है।