{"_id":"5c48ce65bdec2208b000eef8","slug":"181548275301-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट सॉलिड वेस्ट प्लांट की जांच पूरी, सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट सॉलिड वेस्ट प्लांट की जांच पूरी, सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के ठिरिया स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर चल रही जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। छह सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। आगामी बोर्ड बैठक में प्लांट के संचालन संबंधित रिपोर्ट पर चर्चा होगी। जांच के बाद पूर्व में तय हुए करीब 12.5 लाख रुपये मासिक खर्च में 6 लाख रुपये कटौती कर संचालन का आदेश देने को कहा गया है।
बता दें कि करीब दो साल पहले जोर-शोर से से कैंट बोर्ड में सॉलिड वेस्ट प्लांट संचालन का मामला उठा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया। लेकिन टेंडर को लेकर मामला फंस गया। शुरुआत में ठेकेदार ने काम शुरू किया, लेकिन आपत्ति लगने से प्लांट ठप हो गया। अधिकारियों ने मामले की जांच और उसके संचालन के बाबत जांच समिति गठित कर रिपोर्ट मांगी। बताया जाता है कि रिपोर्ट में प्लांट में वर्षों से पड़ा कूड़ा खाद बन जाने की बात कही गई है। ऐसे में संबंधित ठेकेदार को शुरुआत के करीब साल भर तक खाद ही मिलेगी। जिससे वह मुनाफा कमाएगा। इसलिए टेंडर की कीमत आधी करने का दावा है। करीब साढ़े छह लाख रुपये मासिक भुगतान को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अब प्लांट संचालन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। कैंट बोर्ड सदस्यों के मुताबिक कैंट क्षेत्र से करीब बीस टन कूड़ा प्रतिमाह निकलता है।