{"_id":"5c2e6d05bdec2256a03b7122","slug":"181546546437-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी में आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी में आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुराना शहर के नवादा शेखान इलाके के कुछ घरों में गंदा पानी आ रहा है। गंदगी और बदबू के चलते लोग पड़ोसियों के घर से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। शिकायत के बाद भी निगम अफसरों ने समस्या का समाधान नहीं किया।
नवादा शेखान में छोटी मस्जिद के पास रहने वाले मो. फैसल ने बताया कि उनके आसपास करीब दो दर्जन घरों में एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते काफी दिक्कत हो रही है। खाना बनाने और पीने के लिए कोई पड़ोसी के घर से पानी ले रहा है तो कोई इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी ला रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो गंदे पानी की वजह से लोग बीमारी के शिकार हो जाएंगे।