{"_id":"5c0ab6e5bdec2241946b489e","slug":"181544206053-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"की मैन की सूझबूझ से पलटने से बची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
की मैन की सूझबूझ से पलटने से बची ट्रेन
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी किच्छा सेक्शन पर चोरों ने तीसरी बार पेंड्रोल क्लिप चोरी कर लिए। अचानक की मैन की नजर पड़ी तो उसने रेलवे कंट्रोल इज्जतनगर को सूचना दी। इस बीच उसे डाउन लाइन पर ट्रेन आती दिखी तो उसने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोक ली। डीआरएम ने सराहनीय कार्य के लिए कीमैन को एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
बहेड़ी किच्छा सेक्शन पर पेंड्रोल क्लिप चोरी होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने तीसरी बार पेंड्रोल क्लिप चोरी कर ट्रेन को गिराने की साजिश रची, लेकिन कीमैन की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई। शुक्रवार सुबह 6.45 बजे की मैन रामबाबू सागर ने देखा कि रेलवे ट्रैक से 13 पेंड्रोल क्लिप मय लाइनर के गायब हैं। उन्होंने तुरंत ही रेलवे कंट्रोल इज्जतनगर को सूचना दी। इस बीच लालकुआं की ओर से मालगाड़ी आती दिखी तो वह लाल झंडी दिखाते हुए मालगाड़ी की ओर दौड़े और ट्रेन रुकवा दी। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग ने पेंड्रोल क्लिप लगाए, जिसके बाद कॉशन पर ट्रेनें गुजारी गईं। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने कीमैन रामबाबू सागर को सराहनीय काम करने पर एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में 50, नवंबर में जाम गांव के पास 45 और नवंबर 2016 में बहेड़ी-रिछा सेक्शन पर 250 पेंड्रोल क्लिप चोरी हुए थे।