फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुतुबखाना फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को लग सकता है झटका

कुतुबखाना फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को लग सकता है झटका

Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कुतुबखाना फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को लग सकता है झटका
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर बनाने का बीड़ा उठाने वाली सेतु निगम की टीम के मुखिया का ट्रांसफर होने से इस प्रोजेक्ट को झटका लगा है। श्यामगंज फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली इस टीम ने ही कुतुबखाना में ब्रिज बनाने की चुनौती स्वीकार की थी। टीम ने इसका शुरूआती खाका भी तैयार कर लिया था। खास बात यह है कि सेतु निगम की एक दूसरी टीम ने यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए पर्याप्त जमीन न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन

नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण होना है। मेयर उमेश गौतम ने इसमें खास दिलचस्पी लेते हुए ब्रिज कारपोरेशन से इसका शुरूआती सर्वे भी कराया था। इसके लिए उन्होंने सेतु निगम की तीसरी इकाई के उप परियोजना प्रबंधक एसके गर्ग और उनकी टीम का चयन किया था। इसकी वजह यह थी कि इस टीम ने शहर के भीड़भाड़ और संकरे इलाके श्यामगंज में फ्लाईओवर का निर्माण बगैर किसी अड़चन के तेजी से साथ पूरा किया था। टीम ने कुतुबखाना में प्रस्तावित करीब 1400 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 80 करोड़ में करके देने का दावा किया था। टीम ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी इसलिए ले ली कि यहां भी चुनौतियां श्यामगंज जैसी ही हैं। भीड़भाड़ के बीच इस फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए इंजीनियरों के खास तजुर्बे की भी जरूरत है। फ्लाईओवर की तैयारियों के बीच अचानक सेतु निगम की इस महत्वपूर्ण टीम के मुखिया उप परिययोजना प्रबंधक एसके गर्ग का लखनऊ ट्रांसफर हो जाने के बाद इस प्रोजेक्ट को झटका लगा है। उन्हें एक-दिन दो दिन में चार्ज छोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed