{"_id":"5be9c181bdec22694123d83e","slug":"181542046081-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी अगले दो दिन तक बैंकों में रहेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी अगले दो दिन तक बैंकों में रहेगी दिक्कत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली, भैया दूज सहित अन्य त्योहारों की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की इस कदर भीड़ हो गई कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। बैंक अफसरों की मानें तो आम दिनों के मुकाबले सोमवार को ढाई-तीन गुना कैश जमा हुआ। दोपहर बाद लोगों खासकर व्यापारियों ने करीब दो गुना ज्यादा कैश की निकासी की। इसके अलावा आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये भी नकदी ट्रांसफर कराने वालों की भीड़ लगी रही। बैंक अफसर स्थिति सामान्य होने में अभी दो दिन का वक्त लगने की बात कह रहे हैं। कई जगहों पर काम में देरी होने से बैंक स्टाफ और ग्राहकों के बीच कहासुनी भी हुई।
सात नवंबर को दिवाली के दिन से लगातार पांच दिनों तक बैंकों में ताले पड़े रहे। इतनी लंबी छुट्टी के कारण कैश जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने के काम पेंडिंग हो गए। कचहरी के पास एसबीआई की मेन ब्रांच में कामकाज शुरू होने से पहले ही ग्राहकों की काफी भीड़ लग गई। बैंक स्टाफ ने बताया कि सुबह ज्यादा भीड़ नकदी लेने वालों की रही, जबकि दोपहर एक बजे के बाद कैश जमा करने वाले ग्राहक ज्यादा रहे। इसमें व्यापारियों की संख्या ज्यादा रही। व्यापारियों ने पांच दिन का इकट्ठा कारोबारी कैश जमा किया। एक से दूसरे खाते में दो लाख से कम पेमेंट के लिए एनईएफटी और उससे ज्यादा के लिए आरटीजीएस कराने वालों की भी खासी तादाद रही। सोमवार को इसी तरह दिनभर बैंक का स्टाफ भीड़ के दबाव के बीच काम करता रहा। इधर, पीएनबी, बॉब, यूनियन बैंक, केनरा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी सहित कई बैंकों में भी काम का यही हाल रहा।
कई बैंकों में सर्वर डाउन होने से कामकाज पर पड़ा असर
सोमवार को बैंकों के सॉफ्टवेयर पर काम का लोड बढ़ जाने से कई ब्रांचों में ग्राहकों ने सर्वर डाउन होने की शिकायतें की। ग्राहकों ने बताया कि एसबीआई, पीएनबी की कई ब्रांच में दोपहर दोपहर एक से दो बजे के बीच सर्वर डाउन हो गया। इससे काम की रफ्तार थम गई। इससे खातों में रकम जमा करने के लिए बैंक कर्मचारियों को लॉगिंग करने में काफी देर लगी। हालांकि यह दिक्कत कुछ देर बाद दूर हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को कई ब्रांच में चेक क्लीयरेंस होने से राहत
त्योहारों की लंबी छुट्टी को देखते हुए कई राष्ट्रीयकृत बैंकों ने शुक्रवार को अपनी उन ब्रांच को खोला था, जो चेकों के क्लीयरेंस करती हैं। अवकाश के दौरान बैंकों की इस खास व्यवस्था से चेकों से होने वाले महत्वपूर्ण भुगतान का काम नहीं रुका। इस वजह से बैंकों के बड़े ग्राहकों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। सोमवार को भी क्लीयरेंस का काम प्राथमिकता से कराया गया।
एटीएम के भरोसे रहे पर्वों के पांच दिन
दिवाली जैसे बड़े पर्व के दौरान पांच दिन की लगातार छुट्टी के दिन कैश निकासी की सारी व्यवस्था विभिन्न बैंकों के करीब 425 एटीएम के भरोसे ही रही। हालांकि बैंकों ने त्योहारों को देखते हुए एटीएम में खासतौर से कैश फीडिंग का काम करा दिया था। इससे ग्राहकों को कुछ राहत रही। हालांकि इंडियन ओवरसीज, बॉब, यूनियन, ओरियंटल बैक ऑफ कॉमर्स सहित कई बैंकों के राजेंद्रनगर, सुभाषनगर, डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास आदि स्थानों पर लगे एटीएम खाली रहने से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस भी रही खासतौर से सतर्क
कई दिन बाद बैंकों के खुलने से लोगों की भीड़ और काफी कैश जमा होने को लेकर पुलिस सतर्क रही। यूनियन बैंक, एसबीआई सहित कई बैंकों में गश्ती दल कई बार आया और चेकिंग की। साथ ही बैंक कर्मियों और ग्राहकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।