फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने बसपा छोड़ी

नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने बसपा छोड़ी

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने बसपा छोड़ी
नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने का एलान किया है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य वीरपाल यादव के समाज पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी से नाता तोड़ लिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि वह हमेशा से शिवपाल सिंह के साथ थीं और रहेंगी। नगर पालिका के चुनाव के समय शिवपाल सिंह ने ही उन्हें टिकट दिया था, लेकिन अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया। वह दो बार सपा से नगर पालिका का चुनाव लड़कर जीत चुकी है। पिछले विधान सभा चुनाव में टिकट कटने के बाद भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हें 39 हजार से अधिक मत मिले थे। अब वह सेक्युलर मोर्चा में शामिल होंगी। बताते चलें कि शिवपाल सिंह यादव द्वारा सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद से ही उनके मोर्चा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


समन ताहिर देगी भाजपा को टक्कर
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि हाईकमान का जो भी आदेश होगा, उसी पर काम करेंगी। यदि नेता जी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट दिया तो उनकी बेटी समन ताहिर या फिर वह खुद चुनाव लड़कर भाजपा को कड़ी शिकस्त देगीं। कुछ समय पहले बरेली शिवपाल सिंह उनसे कहा था कि वह लोकसभा की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने शिवपाल सिंह से फोन पर बात होने के बाद ही बसपा छोड़कर सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का एलान किया है। इस दौरान डा. मोहम्मद ताहिर, तसव्वर हुसैन, इरफान अंसारी, हाजी परवेज गुड्डू, जफरदीन मंसूरी, सभासद नईम अहमद, रसूलशाह, रईस सिद्दीकी, मुमताज अंसारी, सज्जादानशीन सूफी अमीर अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed