फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे विवि के इंजीनियरिंग छात्र

ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे विवि के इंजीनियरिंग छात्र

Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे विवि के इंजीनियरिंग छात्र
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा शुरू किए गए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (एमओसीसी) को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्र भी कर सकेंगे। इंजीनियरिंग विभाग ने इन ऑनलाइन कोर्स को अपनाने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज में इसे शामिल भी कर लिया है। अब कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज में भी इसे रखने की तैयारी है। ये ऑनलाइन कोर्स अगले साल से इंजीनियरिंग की सभी ब्रांच में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन कोर्स के लिए यूजीसी ने एक पोर्टल भी बनाया है। इस पर पांच सौ से ज्यादा कैरिकुलम कोर्स उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता प्रोग्राम (टेकिप-3) के तहत इंजीनियरिंग की पढ़ाई को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत ही इन कोर्स शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की हर ब्रांच के हिसाब से ये कोर्स चुने जाएंगे। इस डिजिटल प्लेटफार्म से छात्रों को ऑनलाइन क्लास, ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल और ऑनलाइन की सर्टिफिकेट मिल सकेगा। कोडिंग एंड कंप्यूटर साइंस, बिजनेस एंड मैनेजमेंट, भाषा, बायोलॉजी एंड लाइफ साइंस, इंजीनियरिंग समेत सैकड़ों कोर्स इस पर उपलब्ध हैं। छात्र अपनी रुचि के अनुसार इनको चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी बनाएगी छात्रों को रोजगार के काबिल
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग विभाग में इस बार दो बड़े काम होने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय जल्द एक बड़े संगठन के साथ करार करने जा रहा है जो इंजीनियरिंग छात्रों को रोजगार के लिए प्रशिक्षित करेगा। एजेंसी छात्रों की कमियों को दूर करेगी। वर्तमान समय में इंडस्ट्रीज क्या चाहती हैं उसी अनुसार छात्रों को तैयार किया जाएगा। सितंबर को गेट कोचिंग भी शुरू हो रही है। छात्रों को निशुल्क गेट की कोचिंग मिलेगी।



यूजीसी ने मूक कोर्स शुरू किए हैं। इंजीनियरिंग की सभी ब्रांच में इसे शुरू कराया जाएगा। मूक कोर्स में भी कई अच्छे कोर्स हैं। रोजगार पाने में यह कोर्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इनके लिए हम डिजिटल क्लास में भी अपने यहां डेवलप कर रहे हैं। - डॉ. मनोज कुमार, कोआर्डिनेटर टेकिप-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed