फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कॉलेजों को 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा छात्रों का विवरण

कॉलेजों को 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा छात्रों का विवरण

Wed, 18 Jul 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 18 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों को 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा छात्रों का विवरण
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसकी प्रक्रिया पांच अगस्त से ही शुरू हो जाएगी। समय से फार्म न भरने पर सौ रुपये का विलंब शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज पांच अगस्त तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रवेश और परीक्षा शुल्क ले सकेंगे। 10 अगस्त तक कॉलेज परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करेंगे। 16 अगस्त तक छात्रों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अगर छात्र समय पर परीक्षा शुल्क नहीं दे पाते हैं तो 16 अगस्त तक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा होगा। ऐसे विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण 20 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। 21 से 31 अगस्त तक कॉलेज चेेकलिस्ट प्राप्त कर विवरण का परीक्षण करेंगे। एक से 10 सितंबर तक छात्रों का डाटा संशोधित किया जा सकेगा। इसके बाद कोई संशोधन नहीं होगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के सचिव विनोद कृष्ण ने बताया कि परिषद ने फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज समय पर सारी प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन


कक्षा 9, 11 में पंजीकरण भी पांच अगस्त से शुरू होंगे
कॉलेज कक्षा 9 और 11 में पंजीकरण की प्रक्रिया भी पांच अगस्त से शुरू करेंगे। पांच अगस्त तक प्रवेश होंगे। कंपार्टमेंट में पास छात्र 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। 25 अगस्त तक पचास रुपये के हिसाब से पंजीकरण शुल्क जमा होगा और छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। विवरण की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक होगी। छह से 20 सितंबर तक डाटा संशोधित करा सकेंगे। 30 सितंबर तक छात्रों की फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed