फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बारिश से पारा 4 डिग्री गिरा, मौसम खुशगवार

बारिश से पारा 4 डिग्री गिरा, मौसम खुशगवार

Mon, 02 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बारिश से पारा 4 डिग्री गिरा, मौसम खुशगवार
बरेली। दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने के बाद मानसूनी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पारा सामान्य से चार डिग्री तक नीचे लुढ़कने से कई दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी दिन और रात में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद रविवार की बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। करीब 10.30 बजे एकाएक बूंदे पड़ने लगीं। करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई और बाद में रिमझिम-रिमझिम बूंदे काफी देर तक पड़ती रहीं। अपराह्न 12.30 बजे बारिश रुक गई और हल्की धूप निकल आई। अपराह्न चार बजे तक उमस भरी गर्मी पड़ने के बाद एक बार फिर सूरज बादलों की ओट में छिप गया। लेकिन शाम छह बजे बूंदाबांदी फिर शुरू हुई तो रुक-रुककर होती रही।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहली जुलाई को 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाएं बादल बना रही हैं। हालांकि मानसून खंडित होने से बारिश बहुत ज्यादा नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी आसमान में बादल रहेंगे, जिनसे बारिश होने के पूरे आसार हैं। तीन और चार जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के लिए वरदान
कृषि विशेषज्ञ डा. रनजीत सिंह का कहना है कि मानसून की बारिश धान के लिए तो किसी वरदान से कम नहीं। गर्मी से झुलस रही खरीफ बाकी फसलों को मानसूनी बारिश से राहत मिलेगी। फलों की खासतौर से आम की गुणवत्ता सुधरेगी। किसान धान की फसल का पलेवा करने के लिए खेत में पानी लगाने की सोच रहे थे, उनको डीजल खर्च नहीं करना पड़ेगा। धान की पौध भी बारिश होने से हरी-भरी बनी रहेगी। बारिश होने के बाद ढैंचे को किसान अपने खेत में जोतकर उसकी हरी खाद बना सकते हैं। सब्जियों को भी बारिश से फायदा है, लेकिन किसान खेत में पानी न रुकने दें। मानसूनी बारिश में भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा। धरती की गर्मी कम होगी। किसानों को सलाह है कि मेंथा की फसल काट लें। अन्यथा बारिश होने से तेल की मात्रा प्रभावित होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed