फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गड़बड़ी वाले सातों पेट्रोप पंपों पर संकट के बादल

गड़बड़ी वाले सातों पेट्रोप पंपों पर संकट के बादल

Mon, 10 Jul 2017 01:05 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 10 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी वाले सातों पेट्रोप पंपों पर संकट के बादल
Bareilly - फोटो : Bareilly
बरेली।
विज्ञापन

पल्सर यूनिट में चिप लगाकर घटतौली करने के आरोपी सात पेट्रोल पंपों की डीलरशिप रद्द होने की करार पर है। शासन से मिले निर्देशों पर जिला प्रशासन ने संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों से कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इससे कंपनियाें में भी अफरातफरी मची हुई है। उधर, प्रभावित पंप संचालक सत्यापित एफआईआर कॉपी पाने के लिए सक्रिय हो गए हैं, जिससे वे कोर्ट की शरण में जा सकें।
जिला पूर्ति कार्यालय ने सातों चिह्नित पंप रद्द करने के लिए कंपनियों को पत्र जारी किए हैं। कंपनी अफसरों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय से जारी गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन से मिले निर्देशों का पालन कराया जा सके।
विज्ञापन


ये है मामला
दो मई से 19 जून तक जिले में चले विशेष चेकिंग अभियान में दर्जन भर पंपों पर 50 से 190 एमएल तक घटतौली मिली थी। सात पंपों पर संदिग्ध चिप होने के साक्ष्य मिले थे। इन सभी 19 पेट्रोल पंपों पर घटतौली में शामिल डिस्पेंसिंग यूनिट से बिक्री बंद करा दी थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। हाईकोर्ट ने इस पर तल्खी जताई तो शासन ने अभियान में पकड़े पंपों पर कार्रवाई शुरू करा दी। शासन से मिले निर्देशों पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम सप्लाई मशीन में चिप लगाने के आरोपी पंपों पर एफआईआर दर्ज करा दी। शासन ने अब इन पंपों की डीलरशिप रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रद्द होगी डीलरशिप
-लाला कन्नूमल संस, शीशगढ़
-लक्ष्मी फिलिंग, नवाबगंज
-किसान सेवा केंद्र, अलीगंज
-शहीद पंकज अरोरा, करगैना
-भोजीपुरा फिलिंग, भोजीपुरा
-प्रकाश टिंबर, चौपुला किला मार्ग
-आटो पैराडाइज, सिविल लाइंस

‘पेट्रोल पंप पर कोई गड़बड़ी मिले तो निर्धारित मापदंड अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पेट्रोलियम मंत्रालय से इसकी एमडीजी (बाजार अनुशासन निर्देशिक) तय है। इसके विपरीत कार्रवाई होना अन्याय है। सरकार इस पर हस्तक्षेप करे, अन्यथा सर्वोच्च न्यायालय से गुहार लगाएंगे।’
- अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed