फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   181,462 cases settled in Lok Adalat, including 223 family cases resolved through compromise.

Bareilly News: लोक अदालत में निपटे 1,81,462 मामले, 223 पारिवारिक मामलों में समझौता

Sun, 14 Dec 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
181,462 cases settled in Lok Adalat, including 223 family cases resolved through compromise.
बरेली। जिला सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,81,462 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। पारिवारिक न्यायालयों में 223 मामलों में समझौता कराया गया। वाहनों के 52,542 ई-चालानों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार सिंह ने किया। अपर जिला सत्र न्यायाधीश रामानंद ने बताया कि कुल 1,81,462 वादों का निस्तारण कर 30.07 करोड़ रुपये धनराशि के आदेश पारित किए गए। इस दौरान सत्र न्यायालयों ने 927 वादों का निस्तारण कर 6,800 रुपये, दीवानी न्यायालयों ने 25,621 वादों का निस्तारण कर 15.28 करोड़ रुपये, फौजदारी न्यायालयों ने 4,664 वादों का निस्तारण कर 19.39 लाख रुपये जुर्माने के आदेश पारित किए। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय मोहम्मद अशरफ ने 64, अपर प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने 50, छाया नैन ने 45, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने 64 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 216, वाणिज्यिक न्यायालय ने नौ, विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने 42,891, परिवहन विभाग ने 1,563 और उपभोक्ता फोरम ने छह वादों का निस्तारण किया। श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, दूर संचार, बैंक, नगर निगम आदि विभागों के भी लघु वादों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश उमा शंकर कहार व अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed