फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 trains cancelled for three months will resume operations by March 4 Railways issues notification

UP News: तीन महीने से निरस्त 18 ट्रेनों का चार मार्च तक शुरू होगा संचालन, रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

Thu, 27 Feb 2025 11:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 AM IST
सार

निरस्त ट्रेनों का संचालन एक से चार मार्च के बीच शुरू होने जा रहा है। इससे रेल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। कन्फर्म टिकट आसानी से मिल सकेगा।

विज्ञापन
18 trains cancelled for three months will resume operations by March 4 Railways issues notification
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह से निरस्त चल रहीं 18 ट्रेनों के संचालन और 24 ट्रेनों के फेरों में इजाफा करने के लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेल मंडल मुख्यालय स्तर से रैक तैयार कर ट्रेनों का संचालन एक से चार मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। कोहरे के सीजन के कारण रेलवे ने दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में तीन माह के लिए 18 ट्रेनों को निरस्त करने के साथ 24 के फेरों में कटौती की थी। बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच इस बार महाकुंभ का आयोजन भी रहा। ऐसे में बाकी ट्रेनों  पर दबाव बढ़ा हुआ था। 

विज्ञापन


रेलवे ने महाकुंभ विशेष और अनारक्षित ट्रेनों का संचालन जरूर किया, लेकिन भीड़ के कारण यह नाकाफी रहा और दो महीने तक ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी मची रही। ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही थी। 
विज्ञापन


निरस्त ट्रेनों का संचालन एक से चार मार्च के बीच शुरू होने के साथ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। कन्फर्म टिकट आसानी से मिल सकेगा। निरस्त ट्रेनों में रेलवे टिकट बुकिंग 60 दिन पहले ही शुरू कर चुका है। मार्च में होली को लेकर इन ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके फेरों में किया जाएगा इजाफा
  • 15074-73 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस।
  • 15076-75 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस।
  • 13019-20 बाघ एक्सप्रेस।
  • 12327-28 उपासना एक्सप्रेस।
  • 12317-18 अकालतख्त एक्सप्रेस।
  • 12357-58 दुर्गियाना एक्सप्रेस।
  • 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस।
  • 15903-04 चंडीगढ़ एक्सप्रेस।
  • 12523-24 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस।
  • 15057/08 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस।
  • 15119-20 जनता एक्सप्रेस।
  • 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस।

इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन
  • 14617-18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस।
  • 14606-05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस।
  • 14616-15 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस।
  • 14524-23 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस।
  • 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस। 
  • 12210-09 काठगोदाम-कानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस। 
  • 14003-04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस।
  • 12583/84 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस। 

मार्च के पहले सप्ताह में 14 ट्रेनें निरस्त
जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग का काम शुरू हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह जम्मूतवी में लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक का बरेली में भी असर दिखेगा। इस दौरान अलग-अलग तारीखों में बरेली होते हुए गुजरने वाली लंबी दूरी की 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
  
जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें निरस्तीकरण की तारीखों में टिकट बुकिंग पहले ही बंद की जा चुकी है। ब्लॉक के दौरान 15655-56 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस दो व पांच मार्च को निरस्त रहेगी। 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो मार्च को नहीं चलाई जाएगी। 

12210/09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार मार्च, 12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15098/97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह, 15651/52 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व पांच मार्च को नहीं चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed