फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 districts including Bareilly declared highly susceptible for malaria

स्पेशल मच्छरदानी से होगा मलेरिया नियंत्रण, बरेली समेत 18 जिले अति संवेदनशील घोषित

Tue, 18 Jun 2019 03:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
18 districts including Bareilly declared highly susceptible for malaria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मलेरिया और फैल्सीपेरम मलेरिया के दृष्टिगत बरेली मंडल के चार जिलों समेत प्रदेश के 18 जिले अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन जिलों में मच्छरजनित इस बीमारी की रोकने को डीडीटी के छिड़काव के साथ स्पेशल मच्छरदानी बांटी जाएंगी। यही नहीं, जिनके पास पहले से मच्छरदानी हैं उन्हें भी ‘स्पेशल’ बनाया जाएगा। फिलहाल हर जिले से मलेरिया प्रभावित रहे दो गांवों को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चुना जाएगा।

विज्ञापन


18 जिलों में मलेरिया की रोकथाम को पहले से किए जा रहे प्रयास तो जारी रहेंगे ही, साथ ही इन जिलों के लोगों को मच्छर से बचाने को लांगलास्टिक इनसेक्टिस्साइड्स नेट्स (एलएलआईएन) मच्छरदानी भी दी जाएंगी। फिलहाल शासन इन जिलों के मलेरिया प्रभावित दो ब्लॉकों के एक-एक गांव को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चुन कर पहले यहां कुछ लोगों को स्पेशल मच्छरदानी देगा। जो ग्रामीण रह जाएंगे उनमें यह चिह्नित किया जाएगा कि किन परिवारों के पास पहले से मच्छरदानी हैं। इन्हें भी डेल्टा मैथरिन कीटनाशक के .02 प्रतिशत घोल में डुबो कर स्पेशल मच्छरदानी बना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये जिले हैं अति संवेदनशील 
बरेली, बदायूं, सोनभद्र, हरदोई, मिर्जापुर, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, औरैया, कानपुर देहात, अलीगढ़, रामपुर, सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, एटा, गौतमबुद्धनगर, भदोही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed