फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   175 government vehicles will be scrapped in the first phase

Bareilly News: पहले चरण में 175 सरकारी वाहन होंगे स्क्रैप

Sat, 01 Apr 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
175 government vehicles will be scrapped in the first phase
बरेली। सरकार की नई मोटर वाहन नीति के तहत 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहन शनिवार से कबाड़ हो जाएंगे। पुराने वाहनों को स्क्रैप करना शुरू कर दिया जाएगा। जिले में 15 साल से इससे अधिक पुराने वाहनों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। परिवहन विभाग ने पहले चरण में 175 पुराने वाहनों को स्क्रैप के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहनों की संख्या करीब 1.20 लाख है। इनमें दोपहिया वाहनों ज्यादा हैं। ऐसे सरकारी वाहनों की संख्या करीब 175 है। इन वाहनों को विभाग पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। वहीं जिले में एक निजी कंपनी ने स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किया है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से स्वीकृति मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में पुराने सरकार वाहनों को स्क्रैप के लिए रामपुर भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

--------
निजी वाहन को खुद ही ले जाना होगा स्क्रैप सेंटर
एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार के मुताबिक एक अप्रैल से सरकारी वाहनों के स्क्रैप की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निजी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों को खुद ही स्क्रैप सेंटर ले जाना होगा। स्क्रैप के बाद सेंटर से मिलने वाला प्रमाण पत्र परिवहन विभाग में देना होगा। उसके आधार पर वाहन का पंजीकरण रद्द किया जाएगा। वाहन स्क्रैप कराने वाले लोगों को नए वाहन के पंजीकरण पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
एक अप्रैल से 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहनों को कबाड़ माना जाएगा। परिवहन विभाग ने करीब 175 सरकारी वाहनों को स्क्रैप के लिए भेजने की तैयार कर ली है। जिले में भी जल्द स्क्रैप सेंटर खुल जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed