{"_id":"5cdb2162bdec22072f09fce7","slug":"171557864802-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ तेवर नरम पड़े : बादल ललचाएंगे.. बिना बरसे चले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ तेवर नरम पड़े : बादल ललचाएंगे.. बिना बरसे चले जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के तेवर नरम पड़ गए हैं। आने वाले छह दिनों में आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बरेसेंगे नहीं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन ये बारिश में तब्दील नहीं होगी। वहीं मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। धूप की तीव्रता कम होने से भीषण गर्मी से राहत मिल गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह रोजाना की तरह 5 बजकर 23 मिनट पर सूर्य निकले। धूप की तीव्रता भी रोजाना की तरह न होकर कम थी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आसमान में अचानक बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन यह बारिश में बदल नहीं हो सकी। सूर्यास्त 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य था। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एचएस कुशवाहा ने बताया कि भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ और मैदानी इलाकों में कम हो गया है। विक्षोभ की तीव्रता अधिक होने से ज्यादा बारिश होने का अनुमान था, लेकिन असरकारक न होने से केवल बूंदाबांदी ही हुई। 15 से 20 मई के बीच में आसमान में धूप की तीव्रता के बीच बादल तो बनते दिखेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान अधिकांश समय तक साफ रहेगा। गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।