फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सात घंटे देरी से पहुंची प्रयाग एक्स. को निरस्त किए जाने पर यात्रियों का हंगामा

सात घंटे देरी से पहुंची प्रयाग एक्स. को निरस्त किए जाने पर यात्रियों का हंगामा

Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे देरी से पहुंची प्रयाग एक्स. को निरस्त किए जाने पर यात्रियों का हंगामा
बरेली। बुधवार को बरेली जंक्शन पर यात्रियों का पारा उस वक्त हाई हो गया जब बरेली से प्रयाग जाने वाली ट्रेन का दो घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद लोगों को उसके रद्द किए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्री सीधे स्टेशन मास्टर के कक्ष में घुस गए और ट्रेन के रद्द किए जाने पर हंगामा करने लगे। नाराज यात्रियों को काबू करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ तक बुलानी पड़ गई। उस समय मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम भी जंक्शन पर मौजूद थे। यहां बता दें कि यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन से चलकर बुधवार को बरेली जंक्शन 6.44 बजे पहुंची थी।
विज्ञापन

प्रयाग बरेली एक्सप्रेस (14307) प्रयाग जंक्शन से 10.15 बजे बरेली के लिए रवाना होती है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही रवाना हुई थी, लेकिन बीच रास्ते में लेट होती चली गई। आज जब बुधवार को ट्रेन बरेली जंक्शन पर पहुंची तो ट्रेन को लेट हुए सात घंटे हो चुके थे। यहां बता दें कि इस ट्रेन के बरेली पहुंचने का वक्त 10.55 बजे है, जबकि ट्रेन शाम 6.44 बजे पहुंची।
विज्ञापन

उधर, ट्रेन आने पर बरेली से प्रयाग जाने वाले यात्रियों को जब इस ट्रेन के वापसी में रद्द होने का पता चला तो वह सीधे स्टेशन मास्टर के कक्ष में घुस गए। यात्रियों का कहना था कि वह शाम चार बजे से जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी अब दी जा रही है। यहां बता दें कि ट्रेन के बरेली जंक्शन से छूटने का समय 17.30 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के हंगामे के दौरान मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश जंक्शन का निरीक्षण कर रहे थे। मामला कहीं बढ़ न जाए इसलिए स्टेशन मास्टर ने तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को बुला लिया। काफी देर समझाने के बाद यात्री ट्रेन का टिकट लौटाने को राजी हुए।


बुधवार को भी कई ट्रेनें रहीं लेट
बुधवार को कामाख्या से श्रीमाता वैष्णोदेवी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस चार, अजमेर से दिल्ली गरीब नवाज एक्सप्रेस छह और मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed