फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स परीक्षा का कार्यक्रम बदला

सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स परीक्षा का कार्यक्रम बदला

Sat, 27 Apr 2019 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स परीक्षा का कार्यक्रम बदला
बरेली। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित प्रोफेशनल-सेमेस्टर कोर्स की परीक्षा तिथियों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। एक मई से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं अब दस मई से शुरू होंगी। वहीं, बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर विश्वविद्यालय अब तक कोई निर्णय नहीं कर सका है।
विज्ञापन

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं 10-30 मई और पीजी डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं 10-27 मई के बीच होंगी। तीन वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर के दो, चार, छह सेमेस्टर की परीक्षा 10-24 मई, एम. लिब सेकेंड सेमेस्टर की 10-20 मई, परास्नातक एमडी/एमएस की परीक्षा 10-14 मई, एमएससी (एग्रीकल्चर/एग्रोनॉमी/हार्टीकल्चर) की परीक्षा 10-22 मई, बीएससी पैरामेडिकल सप्लीमेंट्री प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और बीपीटीकी परीक्षा 10-20 मई के बीच होगी। एमएसडब्ल्यू दो, चार और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 10-18 मई, एमएड प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 11-27 मई तक होंगी। इसके अलावा बी.कॉम फाइनेंस की परीक्षा 10-21 मई, बी.लिब की परीक्षा 10-15 मई और एलएलएम के दूसरे, चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 10-15 मई तक होगी।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज के केंद्र पर निर्णय नहीं
सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय सारी तैयारियां करा रहा है, मगर बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर अब तक निर्णय नहीं हो सका है। इसकी वजह पिछले साल अग्रसेन कॉलेज में बरेली कॉलेज की परीक्षा के दौरान हुआ बवाल है। परीक्षा के दौरान वहां हुए हंगामे को लेकर अब कोई केंद्र बरेली कॉलेज की परीक्षा कराने को तैयार नहीं है। इसके चलते विश्वविद्यालय अब तक निर्णय नहीं ले सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed