फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मालगाड़ी का प्रेशर डाउन, एक घंटा ठप रही डाउन लाइन

मालगाड़ी का प्रेशर डाउन, एक घंटा ठप रही डाउन लाइन .

Thu, 25 Apr 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी का प्रेशर डाउन, एक घंटा ठप रही डाउन लाइन
शाहजहांपुर/रोजा। तिलहर और बनथरा के बीच मंगलवार रात मालगाड़ी का प्रेशर फेल होने की वजह से डाउन लाइन पर करीब एक घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। दिन में ब्लॉक ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी थी। रात में प्रेशर डाउन होने से डाउन लाइन ब्लॉक रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का प्रेशर तिलहर और बनथरा स्टेशन पर बीच डाउन हो गया। पायलट ने इस बारे में कंट्रोल को जानकारी दी। इसके चलते पीछे आ रही पदमावत एक्सप्रेस को बिलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। सत्याग्रह एक्सप्रेस को तिलहर और सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस को मीरानपुर कटरा में करीब 35 मिनट रोकना पड़ा। बाद में प्रेशर दुरुस्त कर मालगाड़ी को रवाना किया जा सका। तब डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


आठ घंटे देरी से पहुंची बेगमपुरा, यात्री की उंगली कटी
रोजा। वाराणसी से जम्मू के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस बुधवार तड़के सुबह करीब आठ घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। ट्रेन के एस-आठ कोच में खिड़की की चपेट में आने से एक यात्री की उंगली कटने के चलते ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल ट्रैक मेंटिनेंस के चलते बेगमपुरा एक्सप्रेस को दो घंटे देरी से चलाया जा रहा है। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने का समय रात 8:30 बजे है। मंगलवार रात यह ट्रेन समय पर नहीं पहुंची। बुधवार सुबह आठ घंटे की देरी से ट्रेन करीब पांच बजे शाहजहांपुर पहुंची। शाहजहांपुर से रोजा के लिए चली। इसी दौरान एस-आठ कोच में यात्रा कर रहे अमित टुटेजा नाम के यात्री का हाथ खिड़की की चपेट में आ गया। इससे उनकी उंगली कट गई। रोजा पहुंचने पर ट्रेन को स्टॉपेट दिया गया। यहां डॉ. संजय राय ने कुलदीप, अमित की टीम के साथ प्राथमिक इलाज दिया। 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।


पांच घंटे देरी से आई अप श्रमजीवी
शाहजहांपुर। अप श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार को पांच घंटा देरी से रही। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने का समय शाम 6:30 बजे है। मंगलवार रात ट्रेन ने यात्रियों को पांच घंटे का लंबा इंतजार कराया। ट्रेन रात करीब 11:20 बजे शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed