फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लगातार दूसरे दिन भी रहा ब्लॉक, आज भी थमी रहेगी ट्रेनों की रफ्तार

लगातार दूसरे दिन भी रहा ब्लॉक, आज भी थमी रहेगी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 23 Apr 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी रहा ब्लॉक, आज भी थमी रहेगी ट्रेनों की रफ्तार
बरेली। मंगलवार को भी अपलाइन पर अलग-अलग समय में ब्लॉक लेकर पटरियों और स्लीपर की मरम्मत की जाएगी। लगातार अपलाइन पर यह दूसरे दिन ब्लॉक होगा। यात्री भी अब रोज-रोज के ब्लॉक से परेशान हो गए हैं, लेकिन रेलवे बताने को तैयार नहीं है कि आखिरकार मुरादाबाद से आलमनगर तक कितने किलोमीटर की पटरियां और स्लीपर खराब हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि मंगलवार को ब्लॉक सुबह 8.30 बजे से शाम 5.40 बजे तक रहेगा। आलमनगर से शाहजहांपुर तक सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 1.30 तक, शाहजहांपुर से जंक्शन तक 10.45 से दोपहर 2.45 तक, बरेली से रामपुर तक सुबह 10.45 से 3.45 तक, रामपुर से मुरादाबाद तक 11.50 से 4.50 तक, मुरादाबाद से नजीबाबाद तक 12.30 से 4.30 तक और नजीबाबाद से लक्सर तक दोपहर 1.40 से शाम 5.40 तक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर डाउन लाइन पर मुरादाबाद से गाजियाबाद 12.50 से 4.50 तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान जननायक एक्सप्रेस दो और सियालदह एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से जंक्शन पहुंचेंगी। ब्लॉक के दौरान जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेंगी। मेगा ब्लॉक के दौरान लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रेन की रफ्तार थमेगी। काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस और अमृतसर-कोलकाता सुपरफास्ट को दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ घंटे देरी से पहुंची गुवाहाटी एक्सप्रेस
सोमवार को अप लाइन पर आलमनगर से लक्सर और गाजियाबाद तक ब्लॉक रहने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिसके चलते अवध असम एक्सप्रेस नौ घंटे, सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, किसान एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंची। सुबह साढ़े छह बजे आला हजरत एक्सप्रेेस जाने के बाद यात्रियों को आठ घंटे बाद दिल्ली के लिए बरेली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन मिली। सुबह दस बजे जंक्शन पहुंचने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस शाम सात बजे जंक्शन पहुंची। डाउन लाइन पर नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो और श्रमजीवी एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची।


जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद, पोलिंग पार्टियों के लिए हुई वैकल्पिक व्यवस्था
फतेहगंज पूर्वी। जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से स्थानीय प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया है। सभी पोलिंग पार्टियां शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। दूसरी ओर इंजीनियरिंग अनुभाग ने सुबह आठ बजे से 12 बजे तक जैतीपुर क्रॉसिंग संख्या 344 डाउन लाइन पर मिट्टी और पत्थर ट्रैक के नीचे से निकालकर चकरेल को खोलने को कार्य किया। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को तीस किलोमीटर की रफ्तार से गुजारा गया। दोपहर डेढ़ से शाम 5:30 बजे तक मेगा ब्लॉक के दौरान बिलपुर और टिसुआ रेल क्रॉसिंग पर मरम्मत के साथ ही पटरी बदलने का कार्य किया गया। जैतीपुर क्रॉसिंग 23 और 24 अप्रैल तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed