{"_id":"5cbcd00ebdec2214593aada1","slug":"171555877902-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली रहेगी ओपीडी, बनाया गया क्राइसिस वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली रहेगी ओपीडी, बनाया गया क्राइसिस वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंगलवार को मतदान को लेकर प्रशासन से लेकर सभी विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। चुनाव के दिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने भी खासा तैयारियां की हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी भी खुली रहेगी। इमरजेंसी में एक क्राइसिस वार्ड बनाया गया है, जिसमें एक टीम और आपात स्थिति से निपटने के सभी इंतजाम शामिल रहेंगे। इसमें दवाइयां और इलाज की सारी सुविधाएं भी रखी गई हैं।
सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने सामुदायिक केंद्रों पर भी मतदान के मद्देनजर खासा इंतजाम किए गए हैं। ब्लॉक स्तर के सभी सामुदायिक केंद्रों पर आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सभी उपकेंद्रों पर एएनएम मौजूद रहेंगी। सामुदायिक केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस आपात स्थिति के लिए मौजूद रहेगी। चिकित्सक ओपीडी में रहेंगे, हालांकि वो वोट डालने जा सकते हैं। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के अनुसार इमरजेंसी में एक क्राइसिस वार्ड बनाया गया है, जिसमें चिकित्सा से जुड़ी सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। सभी जरूरी दवाइयां भी वहां रखवाई गई हैं। ओपीडी भी खुली रहेगी। चिकित्सकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट किया गया है।