{"_id":"5ca11d05bdec2214161d60b5","slug":"171554062597-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब भड़के! क्लब है या जुए-शराब का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब भड़के! क्लब है या जुए-शराब का अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। करीब 110 वर्ष पुराने एलन यूनियन क्लब पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्लब के खिलाफ अपने दफ्तर में शिकायतों का अंबार लगा देख एक वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर खुद क्लब पहुंच गए। वहां हर अव्यवस्था के माहौल में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ते देखीं तो बुरी तरह भड़क गए। पदाधिकारियों से पूछा- ‘यह क्लब है कि जुए-शराब का अड्डा।’ उनके तेवर देख क्लब में मौजूद उसके पदाधिकारियों और सदस्यों में हड़कंप मच गया। नतीजा यह हुआ कि सचिव ने घबराकर शनिवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद गंभीर शिकायतों के आधार पर क्लब के खिलाफ प्रशासन के जल्द ही कोई कड़ा कदम उठाने की आशंका के चलते उसके पदाधिकारियों की सरगर्मी एकाएक बढ़ गई है।
नगर निगम कार्यालय के सामने नजूल की करीब तीन एकड़ जमीन पर स्थापित एलन यूनियन क्लब काफी समय से विवादों के घेरे में है। एक प्रमुख वजह यह है कि इस क्लब की लीज बीस साल पहले ही खत्म हो चुकी है। नगर निगम प्रशासन यह मामला संज्ञान में आने के बाद उसे बेदखल करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके चलते क्लब के प्रबंधन में कसमसाहट बढ़ गई है। हाल ही में कमिश्नर के कार्यालय में पहुंचने के बाद यह मामला और गरमा गया है। लीज संबंधी फाइल भी गायब होने के पीछे भी क्लब प्रबंधन की साजिश को माना जा रहा है। 1972 में तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन ने क्लब की लीज का नवीनीकरण किया था, तबसे दोबारा नवीनीकरण नहीं हुआ।
कई गंभीर शिकायतों और क्लब परिसर में चल रही गतिविधियों का जायजा लेने पिछले सप्ताह एक बडे़ ‘साहब’ खुद अचानक क्लब पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंचे साहब ने पदाधिकारियों और सदस्यों से बात करने के बाद तेवर दिखाए। सख्त लहजे में सवाल किया- यह क्लब है या जुए-शराब का अड्डा। क्लब में ‘बार’ देखकर बोले- यह सब क्या है, क्या यहां महिला सदस्य नहीं आतीं। सामाजिक और जनता से जुड़ी यहां क्या गतिविधियां होती हैं। करीब पौने दो घंटे तक साहब क्लब में मौजूद रहे। आखिर में यह चेतावनी देकर लौटे कि कोई भी गंभीर गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार लोगों को जेल भिजवा दूंगा।
विज्ञापन
साहब के तेवर दिखाने के बाद मचा हड़कंप
बडे़ ‘साहब’ के तेवरों का असर क्लब के पदाधिकारियों पर अभी तक दिख रहा है। सचिव अशोक सिंह के खुद ही एजेंडा जारी कर 30 मार्च की शाम को क्लब की बैठक बुलाने और फिर इस बैठक में खुद पहुंचने के बजाय अपना इस्तीफा भेज देने की घटना को इसी का हिस्सा माना जा रहा है। सचिव के इस्तीफा प्रकरण पर रविवार को भी पूरे दिन चर्चा होती रही। बताया जाता है कि सचिव का इस्तीफा अब क्लब की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद कोई अगला कदम उठाया जाएगा।
शुगर और उम्र की वजह से इस्तीफा
मैंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। कोई भी जांच हो जाए, कुछ भी गलत नहीं हुआ है। सारा रिकार्ड मौजूद है। मैंने इस्तीफा शुगर की बीमारी और अपनी उम्र की वजह से दिया है। - अशोक सिंह, सचिव एलन क्लब
एलन यूनियन क्लब मामले में फाइल गायब होने की शिकायत सामने आई है। क्लब में जिन गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम